एक ही परिवार के चार लोग गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज मे हुए भर्ती… खाने में जहर मिलाने का आरोप

Share Also

 

पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के कपूरपुर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोग संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच में उनके शरीर में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इसके बाद चारों को उपचार मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में चल रहा है।

बताया गया कि कपूरपुर निवासी दरबारी लाल, अनीश वर्मा, ईश्वरवती और अंशुमन की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, सभी ने खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इधर, घटना के बाद परिजनों ने परिवार की ही एक भाभी पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद मामले की सूचना क्षेत्र की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपों की जांच में जुटी है।

फिलहाल चारों का उपचार मेडिकल कॉलेज पीलीभीत के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *