धनकुना अड्डे के पास गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, हजारों का सामान जलकर राख

Share Also

 

पीलीभीत। अमरिया तहसील क्षेत्र के धनकुना अड्डे के समीप बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी बाबूराम के घर में सुबह करीब 6 बजे अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे घर के अंदर रखा घरेलू सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े व अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Share Also

One thought on “धनकुना अड्डे के पास गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, हजारों का सामान जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *