आईवीआरआई बरेली में बच्चों का विज्ञान से साक्षात्कार… बिलसंडा विकासखंड के छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय एक्सपोजर विजिट

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। बिलसंडा विकासखंड के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस क्रम में बच्चों को आईवीआरआई बरेली ले जाया गया, जहां उन्होंने पशु-पक्षियों, विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कर वैज्ञानिक गतिविधियों को नजदीक से देखा।

यह एक्सपोजर विजिट खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन विकासखंड बिलसंडा एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमरौली द्वारा किया गया। कुल तीन बसों के माध्यम से ब्लॉक स्तर से 100 छात्र तथा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमरौली के 30 छात्र-छात्राएं भ्रमण पर शामिल हुए।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने चिड़ियाघर, संग्रहालय, चिकित्सालय सहित विभिन्न इकाइयों को वहां के स्टाफ के मार्गदर्शन में देखा। इसके साथ ही पशु अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नाभिकीय अनुसंधान प्रयोगशाला, पशु आनुवांशिकी विभाग, केंचुआ पालन तथा जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। यह अनुभव बच्चों के लिए नया और प्रेरणादायक रहा।

खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने बच्चों को विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उन्हें सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखकर अपने अनुभव लिखने के लिए प्रेरित किया।

उक्त एक्सपोजर विजिट में एआरपी मुन्ना, शिव प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र, सोमपाल राठौर, गजेंद्र सिंह, फैजान अली, अमित वर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रेमपाल, रामवीर, महेश तथा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमरौली से संजय कुमार, गोपेश शर्मा, रेखा देवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *