पीलीभीत तालाब किनारे पुआल में मिली नवजात बालिका… प्लास्टिक के थैले में रोती हुई मिलीनवजात बालिका 

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम करेलिया में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब तालाब किनारे पुआल में प्लास्टिक के थैले में रखी एक नवजात बालिका रोती हुई मिली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मकान के पीछे तालाब किनारे सुनी रोने की आवाज

जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी विनोद कुमार बुधवार सुबह अपने मकान के पीछे स्थित होली तालाब के किनारे किसी काम से गए थे। तभी उन्हें प्लास्टिक के थैले से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो उसमें एक दिन की नवजात बालिका पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान मान सिंह को दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर

ग्राम प्रधान ने तुरंत पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक और परामर्शदाता मानिशता गुल अंसारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मेडिकल जांच के बाद जिला अस्पताल में भर्ती

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम नवजात बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। फिलहाल नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

नवजात मिलने से गांव में चर्चा का माहौल

तालाब किनारे नवजात मिलने की घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *