39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच भावुक हुईं बीएसए पीलीभीत रोशनी सिंह 

Share Also

रिंटू वर्मा…

 

पीलीभीत/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सोमवार को 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोशनी सिंह, दिव्या गुप्ता सहित बरेली मंडल के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

खिलाड़ियों के बीच पहुंचते ही बदला माहौल

जैसे ही बीएसए रोशनी सिंह ने स्टेडियम में प्रवेश किया, उनकी नजर पीलीभीत से आए छात्र-छात्राओं पर पड़ी। वह तुरंत तेज कदमों से खिलाड़ियों के बीच पहुंच गईं। अपने बीच बीएसए को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रोशनी सिंह ने स्नेहपूर्वक बच्चों से बातचीत की, उन्हें दुलार किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

“मैम, एक सेल्फी मेरे साथ भी…”

इस दौरान छात्र-छात्राओं में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। बालिकाएं मुस्कुराते हुए बोलीं, “मैम, एक सेल्फी मेरे साथ भी।” एक-एक कर कई छात्राएं उनसे लिपट गईं। बच्चों के इस स्नेह को देखकर रोशनी सिंह भी भावुक हो उठीं और उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया।

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

रोशनी सिंह ने खिलाड़ियों के पंडाल में पहुंचकर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को खाना भी खिलाया। इससे खिलाड़ियों में आत्मीयता और आत्मविश्वास की भावना और मजबूत हुई।

“मेहनत करो, मैं आपके स्कूल आऊंगी”

कार्यक्रम के बाद जब रोशनी सिंह, शाहजहांपुर की बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ बाहर जाने लगीं तो बालिकाएं उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा,
“बेहतर प्रदर्शन करो, मेहनत से पढ़ो, मैं आपके स्कूल आऊंगी और फिर आपके साथ खाना खाऊंगी।”

खिलाड़ियों में बढ़ा उत्साह

बीएसए के इस आत्मीय व्यवहार से खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह खेल भावना, अनुशासन और भावनात्मक जुड़ाव का अनूठा उदाहरण बन गया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *