पीलीभीत। पीलीभीत के मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने मरौरी ब्लॉक के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, मध्याह्न भोजन (MDM) व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसके चलते मौके पर ही कार्रवाई की गई।
प्राइमरी स्कूल दियुनी केसरपुर: शिक्षामित्र अनुपस्थित, मानदेय कटा
सीडीओ सबसे पहले प्राइमरी स्कूल दियुनी केसरपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महिला शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गई, जिस पर मौके पर ही एक दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया गया।
सीडीओ ने एमडीएम की रसोईघर में जाकर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा स्कूली बच्चों से सवाल-जवाब कर शैक्षिक स्तर को परखा।
प्राइमरी स्कूल सैदपुर: कक्षाएं संचालित, विभागीय योजनाओं पर चर्चा
इसके बाद सीडीओ प्राइमरी स्कूल सैदपुर पहुंचे, जहां कक्षाएं नियमित रूप से चल रही थीं। उन्होंने शिक्षकों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
पिपरिया अगरु: आंगनबाड़ी में सिर्फ दो बच्चे, कार्यकत्री अनुपस्थित
प्राइमरी स्कूल पिपरिया अगरु के निरीक्षण में सीडीओ को आंगनबाड़ी केंद्र पर मात्र दो बच्चे ही उपस्थित मिले। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी केंद्र से अनुपस्थित मिली।
इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकत्री का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। हालांकि प्राइमरी विद्यालय में शिक्षण कार्य बेहतर पाया गया, जहां बच्चों ने पूछे गए सवालों के जवाब तत्परता से दिए।
प्रशासनिक टीम भी रही मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राकेश पटेल भी सीडीओ के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के चलते ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।
प्रधानाध्यापकों को निर्देश
सीडीओ ने तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाए।
मरोरी ब्लॉक के गणेशपुर गौटिया का हो निरीक्षण, समय से नहीं आते शिक्षक
पीलीभीत के मरोरी ब्लाक के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर गौटिया में शिक्षकों की मनमानी चरम सीमा पर है आलम यह हैँ कि स्कूल आने वाले बच्चों को गेट पर खड़े होकर शिक्षकों का इन्तजार करना पड़ता हैँ। कुछ शिक्षक तो 10 बजे तक स्कूल पहुँचते हैँ। अब इसे खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही कहे या कुछ और…


Good