मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक… आयुक्त बरेली मण्डल ने योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत।आयुक्त बरेली मण्डल बरेली भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विगत कोर कमेटी बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, नियोजन, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, समाज कल्याण आदि विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं—सड़क निर्माण, सिंचाई, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, पोषण अभियान, सेतु निर्माण, टूल किट वितरण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना—की विभागवार समीक्षा की गई।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

टूल किट व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पर विशेष जोर

टूल किट वितरण योजना एवं मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लाभार्थियों की प्रगति व लाभान्वयन की जानकारी प्राप्त की। साथ ही फैमिली आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा अन्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

01 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, जल निगम, सिंचाई एवं पर्यटन विभागों की एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय ललौरीखेड़ा में एकेडमिक ब्लॉक निर्माण, ड्रग वेयरहाउस निर्माण, जहानाबाद ओवरहेड टैंक निर्माण तथा पर्यटन अंतर्गत ब्रह्मचारी घाट, सेतु एवं नई सड़कों के निर्माण कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।आयुक्त ने अनारम्भ अथवा अवरुद्ध परियोजनाओं को तत्काल प्रारम्भ कराने तथा सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापरक हों, किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन का आश्वासन दिया।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी  प्रसून द्विवेदी, डीएफओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एलडीएम, उपायुक्त स्वतः रोजगार, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *