होली पर पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रहेगा एक्टिव…सभी डॉक्टर-कर्मचारी रहेंगे मौजूद, छुट्टियां हुई निरस्त,त्योहार में भी नहीं रुकेगी सेवा: मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। होली पर्व को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी हैं।

आपातकालीन व ओपीडी सेवाएं रहेंगी संचालित

जारी आदेश के अनुसार होली के दौरान अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं और ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित रहेंगी हलाकि 4 मार्च को केवल आपातकालीन मे सेवाएं शुरू रहेंगी । किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 मुख्यालय पर रहने और मोबाइल चालू रखने के निर्देश

प्राचार्या द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर ही निवास करना सुनिश्चित करें तथा अपने मोबाइल फोन चालू रखें, जिससे आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।

 बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अवकाश पर जाता है या अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कार्मिक की होगी।

आदेश सूचना बोर्ड पर चस्पा

जारी आदेश की प्रति मेडिकल कॉलेज के सूचना बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है, ताकि सभी संबंधित कर्मचारी निर्देशों से अवगत रह सकें।

” होली त्यौहार को लेकर शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद पीलीभीत मेडिकल कॉलेज सहित महाविद्यालय मे सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त की गई है। – डॉ संगीता अनेजा प्राचार्या ( स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत )

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *