एलएच चीनी मिल ने कालीनगर तहसील में आयोजित की बसंतकालीन गन्ना बुवाई कृषक संगोष्ठी..किसानों को वैज्ञानिक खेती व प्रोत्साहन योजनाओं की दी गई जानकारी

Share Also

(प्रेमपाल)

पीलीभीत/कालीनगर। एलएच चीनी मिल द्वारा कालीनगर तहसील क्षेत्र में बसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीनी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.एन. सिंह ने की। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक गन्ना बी. शर्मा, उप महाप्रबंधक गन्ना शिव स्वरूप सिंह तथा गन्ना विभाग के विनय सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना बुवाई प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. ढाका ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती, उन्नत प्रजातियों के चयन, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं कीट-रोग प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।बसंत कालीन गन्ना बुवाई मे जो किसान बंधु गन्ना प्रजाति सी ओ 15022,118,13235,16202 की बुवाई करेंगे ऐसे किसान बंधु को 25 प्रतिशत अनुदान पर पेस्टसाइट दी जाएगी।

जो किसान गेंहूँ कटाई के बाद गन्ना प्रजाति सी ओ 15023 की बुवाई करेंगे ऐसे किसान को एक एकड़ पर 4 बैग व एक हेक्टेयर बुवाई करने पर चीनी मिल द्वारा पोटास मुफ्त मे दी जाएगी। जो कृषक भाई गेहूं कटाई के बाद अपना गन्ना बीज के लिए रोकेंगे उन कृषकों को ₹25 प्रति कुंतल के हिसाब से चीनी मिल द्वारा अनुदान दिया जाएगा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *