मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीलीभीत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन… जिले का नाम किया रोशन 

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।शाहजहांपुर में आयोजित मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीलीभीत जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दोपहर दो बजे तक चार स्पर्धाएं कराई गईं। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत को देखकर बरेली मंडल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अधिकारी भी प्रभावित नजर आए।

अलशिफा ने 100 मीटर दौड़ में जीता प्रथम स्थान

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जहानाबाद की छात्रा अलशिफा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर शाहजहांपुर की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया। वहीं 200 मीटर बालिका दौड़ में भी अलशिफा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

पुष्पेंद्र कुमार ने 200 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान

जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पीलीभीत जिले के पूरेनिया रामगुलाम कंपोजिट विद्यालय के छात्र पुष्पेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। उनके प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

मुकेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ में पाया दूसरा स्थान

इसी क्रम में 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में रिछोला सबल कंपोजिट स्कूल के छात्र मुकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि विजेता छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *