मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…पीलीभीत में 4500 आवेदन, मार्च माह में होगा आयोजन

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होली त्यौहार के बाद मार्च माह के पहले और दूसरे सप्ताह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर  समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विवाह कार्यक्रम को लेकर विभागीय स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

4500 लोगों ने किया आवेदन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 4500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अधिक संख्या में आवेदन आने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा पात्रता की जांच और सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को ही मिल सके।

सरकार देगी आर्थिक सहायता और गृहस्थी का सामान

इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामग्री जैसे बर्तन, कपड़े, कंबल सहित अन्य उपयोगी सामान भी दिया जाता है। योजना का उद्देश्य नवदंपत्तियों को आर्थिक सहयोग देकर उनके नए जीवन की शुरुआत को आसान बनाना है।

गरीब परिवारों के लिए सहारा बन रही योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराया जाता है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है। साथ ही सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी और विवाह कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।मार्च माह के पहले  या दूसरे सप्ताह मे विवाह संपन्न होंगे।- चंद्र मोहन विश्नोई – समाज कल्याण adhika

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *