हरदोई ब्रांच नहर में कूदी लड़की की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही

Share Also

 

पीलीभीत। कलीनगर तहसील के हरदोई ब्रांच नहर में एक लड़की के नहर में कूदने के बाद से एसएसबी के गोताखोर लगातार उसकी खोजबीन में लगे हुए है। दो दिन बीत जाने के बाद उसका पता नहीं लग सका। सोमवार को दो नाव से डूबी युवती की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।
बताते चले कि रोशनी युवती जो कलीनगर वार्ड नंबर 5 के रहने वाली हैं ने नहर में कूदने के बाद हड़कंप मच गया था।हरदोई ब्रांच पुल पर परिजन पहुंचे तो वहां उसके चप्पल और कपड़े रखे हुए मिले तब उन्होंने अनुमान लगाया की लड़की नहर में कूद गई है। मौके पर गोताखोर पहुंच चुके थे और डूबी लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। डूबी लड़की की तलाश सोमवार को पूरे दिन जारी रखी गई। घटना स्थल से लगभग 7 किलोमीटर दूर तक डूबी युवती की दो नाव से एसएसबी के जवानो ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल मंगलवार को पुनः डूबी लड़की की तलाश की शुरू की जाएगी।घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज मोहम्मद सेफ सहित एस एस बी के जवान रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *