हरदोई ब्रांच नहर में कूदी युवती, पुल पर कपड़े मिलने से मचा हड़कंप, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

Share Also

 

पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर में एक युवती अज्ञात कारणों के चलते  कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर में कूदने वाली युवती का नाम रोशनी बताया जा रहा है, जो कलीनगर वार्ड नंबर-5 निवासी रमेश की पुत्री है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सुबह जब रोशनी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान हरदोई ब्रांच पुल के पास उसके कपड़े और चप्पल मिले, जिससे नहर में कूदने की आशंका जताई गई।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। एसडीएम कलीनगर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। वहीं चौकी इंचार्ज मोहम्मद सेफ और नगर अध्यक्ष राजेश भारती भी मौके पर मौजूद है।

फिलहाल गोताखोर युवती की तलाश में जुटे हुए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। प्रशासन द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *