रिंटू वर्मा
/बरेली। आशीष रायल पार्क के गणमान्य निवासी डा. सुबोध दीक्षित को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा बरेली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्ण कुमार अग्रवाल को संगठन का बरेली मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर की गई है, जिसके बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
संगठन को मिलेगा मजबूती का नया आधार
डा. सुबोध दीक्षित सामाजिक एवं वैचारिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को बरेली मंडल में नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कृष्ण कुमार अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की संभावना है।
क्षेत्र में हर्ष का माहौल
नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। स्थानीय स्तर पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और मंडल स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।
बरेली मंडल में इन नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

