शिक्षिका के परिजनों की प्रताड़ना से आहत छात्रा ने जहर खाकर दी जान। मुकदमा हुआ दर्ज।

Share Also

 

पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र में एक छात्रा ने प्रताड़ित होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त  कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । दरअसल एक निजी स्कूल की शिक्षिका प्रेमी के साथ लापता हो गई, जिसका शक उसी स्कूल की एक छात्रा पर किया गया। आरोप है कि शिक्षिका के परिजनों ने छात्रा को कमरे में बंद कर बुरी तरह प्रताड़ित किया और छेड़छाड़ करते हुए उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे मानसिक आघात में आई छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

(छात्रा  का फ़ाइल फोटो)

छात्रा को घर में खींचकर बंद किया, छेड़छाड़ का आरोप

राघवपुरी गांव निवासी मक्खन सिंह की 13 वर्षीय बेटी किरन कौर कक्षा दसवीं की छात्रा थी और लखीमपुर जिले के सम्पूर्णानगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। 17 नवंबर को स्कूल की एक शिक्षिका प्रेमी के साथ चली गई। इसी दौरान स्कूल से छुट्टी के बाद किसी काम से खजुरिया गई किरन कौर जब लौट रही थी, तभी शिक्षिका के परिजनों ने उसे रास्ते से जबरन पकड़कर अपने घर में खींच लिया।आरोप है कि शिक्षिका के पिता और भाइयों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह छात्रा उनकी गिरफ्त से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई।

 घर जाकर धमकाया, वीडियो वायरल करने की चेतावनी

परिजनों ने बताया कि घटना के अगले दिन शिक्षिका के पिता पांच लोगों के साथ छात्रा के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार को धमकाया। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाए जाने और छेड़छाड़ के समय का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे छात्रा सदमे में आ गई।डर और बदनामी की आशंका से घबराई किरन कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, FIR दर्ज की

छात्रा की मां परमजीत कौर ने हजारा थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पड़ताल की। गुरुवार को छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया हैँ।

इन लोगो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

जनार्दन दुबे, पूनम दुबे, अभिषेक दुबे, अविनाश दुबे। पुलिस ने इन चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैँ।थानाध्यक्ष हजारा शरद यादव का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर जांच की गई और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज गया है। FIR दर्ज की गई हैँ.


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *