पीलीभीत मे शारदा होटल के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में शारदा होटल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

अचानक धधक उठी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

बड़ा हादसा टला

घटना शारदा हॉस्पिटल और होटल के पास होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *