पीलीभीत जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत चुनाव सकुशल संपन्न, राजीव अवस्थी अध्यक्ष निर्वाचित

Share Also

(एड. अंशुल गौरव सिंह)

पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत की कार्यकारिणी का चुनाव आज वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
चुनाव में कुल 408 मतदाताओं में से 368 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद पर राजीव अवस्थी की जीत

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। राजीव अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों बाबूराम शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) और साबिर अली (पूर्व सचिव) को पराजित करते हुए 50 से अधिक मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।

महासचिव सहित अन्य प्रमुख पदों के परिणाम

महासचिव पद पर विद्याराम वर्मा ने विनीता सक्सेना, ज्ञानेन्द्र गौतम, अजय किशोर शर्मा, जे.पी. शुक्ला एवं सुधीर मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए 32 मतों से जीत दर्ज की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश शर्मा ने संजय सिंह तोमर को 41 मतों के अंतर से पराजित किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (वरिष्ठ वर्ग) पद पर रोहित सिंह यादव निर्वाचित हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर लेखराज गंगवार की बड़ी जीत

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में लेखराज गंगवार ने संजय बरूआ को 120 मतों के भारी अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी

नामांकन एकमात्र होने के कारण कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में—

  • सह सचिव (प्रकाशन): सैयद शाह अली हैदर जाफरी
  • सह सचिव (प्रशासन): निरंजन प्रसाद
  • सह सचिव (पुस्तकालय): कुलदीप राठौर
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष (कनिष्ठ वर्ग): कमलेश कुमार पाल एवं जयप्रकाश वर्मा
  • कार्यकारिणी सदस्य: धर्मेंद्र कुमार, राजीव त्रिपाठी एवं अशोक पाठक

चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार एसोसिएशन के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

(एडिटर रिंटू वर्मा )


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *