रोशनी सिंह को मिली पीलीभीत की जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की कमान।

Share Also

पीलीभीत में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) का पद कई दिनों से खाली चल रहा था। अब शासन ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए  रोशनी सिंह को नई जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उनकी तैनाती का आदेश शासन स्तर से जारी हुआ है, जिससे जनपद के शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।


बरेली से पीलीभीत भेजी गईं सुश्री रोशनी

नव नियुक्त बीएसए  रोशनी सिंह इससे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बरेली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें पीलीभीत का नया जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बनाकर भेजा है।


पूर्व बीएसए के स्थानांतरण के बाद खाली था पद

तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार के स्थानांतरण के बाद यह पद जनपद में कई दिनों तक खाली रहा, जिससे कई प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब सुश्री रोशनी की तैनाती से विभाग के कार्यों में गति आने की संभावना है।


 


Share Also

One thought on “रोशनी सिंह को मिली पीलीभीत की जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की कमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *