पीलीभीत। (रिंटू वर्मा ) अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से आए दिव्यांग छात्रों की प्रतिभा और जज़्बा देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजीव कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रोशनी सिंह ने किया। करीब 150 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
दिव्यांग बच्चों के जज़्बे को सराहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईओएस राजीव कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रदर्शन से प्रतीत होता है कि उन्होंने प्रतियोगिताओं के लिए पहले से तैयारी की है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और खेलकूद के प्रति उनका लगाव प्रेरणादायक है।बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह ही प्रतिभावान होते हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है और हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। बच्चों की प्रतिभा को दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लहराया परचम

100 मीटर रेस (मानसिक दिव्यांग – जूनियर बालक वर्ग)
- प्रथम: शिवम, संतोषपुरा (मरौरी)
- द्वितीय: दुर्गेश, कंपोजिट स्कूल कैच (मरौरी)
- तृतीय: कौशल, सुआबोझ (पूरनपुर)
गोला फेंक (माध्यमिक – बालिका वर्ग)
- प्रथम: निशा, पं. दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल
- द्वितीय: अंजलि, जीजीआईसी बरखेड़ा
- तृतीय: पुष्पा, जीजीआईसी सड़िया
गोला फेंक (जूनियर – बालिका वर्ग)
- प्रथम: पायल, मोहनपुर जूनियर हाई स्कूल (मरौरी)
- द्वितीय: कंचन, बीसलपुर
100 मीटर रेस (दृष्टि दिव्यांग – जूनियर बालक वर्ग)
- प्रथम: अमित, बरहा ललौरीखेड़ा
- द्वितीय: अमित, मरौरी
- तृतीय: अनुज, बरहा ललौरीखेड़ा
कुर्सी दौड़ (मानसिक मंदता – प्राथमिक बालक वर्ग)
- प्रथम: विजय, नगर क्षेत्र
- द्वितीय: जतिन, बरखेड़ा
- तृतीय: आयुष कश्यप, बरखेड़ा
50 मीटर रेस (श्रवण बाधित – प्राथमिक बालिका वर्ग)
- प्रथम: अनुराधा, बिलसंडा
- द्वितीय: मिस्टी, नगर क्षेत्र पीलीभीत
- तृतीय: अलीशा, मरौरी
50 मीटर रेस (मानसिक दिव्यांग – प्राथमिक बालक वर्ग)
- प्रथम: अनमोल, नगर क्षेत्र
- द्वितीय: आकाश, मरौरी
- तृतीय: गुड्डू, ललौरीखेड़ा
गोला फेंक (मानसिक दिव्यांग – प्राथमिक बालक वर्ग)
- प्रथम: योगेश, कैच मरौरी
- द्वितीय: विमलेश, जूनियर स्कूल टाह पौटा
पुरस्कार वितरण के क्षण बने यादगार
सभी विजेता बच्चों को डीआईओएस और बीएसए द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की चमक देखने लायक थी।
दिव्यांग बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिला समन्वयक समग्र राकेश पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
खंड शिक्षा अधिकारी नगर सुनील कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, माध्यमिक शिक्षा जिला समन्वयक प्रशांत गंगवार, जिला समन्वयक सचिन कुमार चौधरी, स्पेशल एजुकेटर संजीव मिश्रा, अनिल सोनकर, अनुराधा अग्रवाल, मीना गंगवार, केके सागर, मीनाक्षी पांडे, पंकज कुमार, नूतन कुमार, विजय गुप्ता, रामदास, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मंच का संचालन एसआरजी वैभव जैसवार ने किया।

