पीलीभीत के गौहनिया तालाब में मरी मछलियों से फैली दुर्गन्ध… संक्रामक रोग का खतरा बढ़ा,हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों का हाल बेहाल

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत–टनकपुर हाइवे स्थित गौहनिया तालाब में बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां पानी की सतह पर तैरती नजर आ रही हैं। मछलियों के सड़ने से उठ रही भीषण दुर्गन्ध के कारण हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों को सांस लेना भी हुआ मुश्किल

तालाब के आसपास बसे लोगों का कहना है कि दुर्गन्ध इतनी तेज है कि घरों में रहना तक दूभर हो गया है। दिन-रात फैली बदबू से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत ज्यादा खराब हो रही है।

संक्रामक रोग फैलने की आशंका

मरी हुई मछलियों के सड़ने से तालाब क्षेत्र के आस पास जीव-जंतु, पशु-पक्षी और इंसानों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि जल्द सफाई और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मरी हुई मछलियों को हटाने या दुर्गन्ध रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *