(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत सोमवार को खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास एवं नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि चारों विधानसभाओं से चयनित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर और मंच मिले, ताकि वे आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- सब जूनियर बालिका वर्ग
- चक्का फेंक: मंजू (प्रथम), सलोनी (द्वितीय), मीनाक्षी (तृतीय)
- लंबी कूद: आलिया (प्रथम), मंजू (द्वितीय), मनीष पाल (तृतीय)
- जूनियर बालिका वर्ग
- भाला फेंक: कीर्ति (प्रथम), लीलावती (द्वितीय), गायत्री (तृतीय)
- लंबी कूद: शगुन पाल (प्रथम), कविता (द्वितीय), साक्षी (तृतीय)
- चक्का फेंक: कृतिका (प्रथम), लीलावती (द्वितीय), शीतल (तृतीय)
- कबड्डी: गीता एंड पार्टी (प्रथम), जहरा एंड पार्टी (द्वितीय)
- जूनियर बालक वर्ग
- चक्का फेंक: गौरव (प्रथम), युवराज सिंह (द्वितीय), हिमांशु (तृतीय)
- वॉलीबॉल: प्रियांशु राना एंड पार्टी (प्रथम), शारिक एंड पार्टी (द्वितीय)
- गोला फेंक: युवराज सिंह (प्रथम), गौरव (द्वितीय), युवराज (तृतीय)
- लंबी कूद: शोएब (प्रथम), हारून (द्वितीय), आलोक (तृतीय)
- सब जूनियर बालक वर्ग
- चक्का फेंक: वरुण (प्रथम), हरजोत (द्वितीय), कुलदीप (तृतीय)
- लंबी कूद: नाविद (प्रथम), अबी (द्वितीय), अनुज (तृतीय)
- गोला फेंक: गुरप्रीत सिंह (प्रथम), अर्जुन (द्वितीय), गौरव (तृतीय)
आयोजन में रहा सहयोग
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी छविराम सिंह सहित निर्णायक मंडल के सदस्य—आदित्य गंगवार, जयप्रकाश बघेल, यासीन अहमद, प्रशांत शुक्ला, संजय पांडे, विभा मिश्रा, राजीव कुमार, गुरमेज सिंह, शांति स्वरूप, भवानी शंकर, अनीता जोशी, राजेश शुक्ला, रीना मिश्रा, सर्वेंद्र नाथ शुक्ला—तथा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यापक दुर्गेश कुमार आर्य ने किया।

