पीलीभीत। माधोटांडा पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी मुकेश मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
छह वर्षों से साथ रह रहे थे दोनों
पुलिस के अनुसार मुकेश मंडल पिछले 6 वर्षों से मृतका मनजीत कौर के साथ रह रहा था। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध थे और मनजीत कौर के बच्चों को भी इसके बारे में जानकारी थी। लेकिन पिछले दो महीनों से मनजीत कौर लगातार मुकेश को घर छोड़ने की धमकी दे रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
उम्र का अंतर और गांव की तंजभरी बातें बनी तनाव का कारण
मुकेश मंडल और मनजीत कौर के बीच उम्र का अंतर भी तनाव का कारण बना हुआ था। गांव के लोग इस पर मुकेश का मजाक उड़ाते थे। वहीं मनजीत कौर द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर दोनों के बीच अक्सर विवाद बढ़ जाता था।
गाली-गलौज के बाद हत्या
शनिवार सुबह करीब 6 बजे कहा-सुनी के दौरान मनजीत कौर ने मुकेश को गंदी गालियां देते हुए घर से जाने को कहा। आरोप है कि इसी गुस्से में मुकेश ने हथौड़े और धारदार हथियार से मनजीत कौर की हत्या कर दी।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की और मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को मुकेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
(एडिटर : रिंटू वर्मा ) पीलीभीत 8273984272

