पीलीभीत मे बाल उत्सव में झलका प्रतिभा का उत्साह…‘प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर’ कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन, छात्राओं की प्रस्तुतियों ने जीता मन

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। ‘प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाल उत्सव का आयोजन किया हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जूनियर हाई स्कूल भिंडारा के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बालिकाओं की सकारात्मक सोच और सशक्त संदेश से उपस्थित जनसमूह प्रभावित हुआ।

ब्लॉक ललौरी खेड़ा के कंपोजिट स्कूल ललौरी खेड़ा की छात्राओं ने ‘आधा फूल’ और ‘फिल्म स्टार का अपहरण’ विषय पर प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। नगर क्षेत्र पीलीभीत की छात्राओं ने कजरी नृत्य, मरौरी के मुंडेला विद्यालय की छात्राओं ने प्रेरणा गीत तथा कंपोजिट स्कूल नवादिया दहला की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

प्रतियोगिताओं में चयनित हुए प्रतिभागी

पोस्टर प्रतियोगिता में मरौरी की प्रियंका देवी, बीसलपुर की साक्षी, मरौरी की सालवी, पूरनपुर के संतोष और मरौरी की शिवानी का चयन किया गया।

‘मेरे बदलाव की कहानी’ प्रतियोगिता में ललौरी खेड़ा की सोनाली, बरखेड़ा की राखी देवी, मरौरी की करिश्मा, अमरिया के करन गुप्ता और मरौरी के नीरज कुमार का चयन हुआ। सभी विजेताओं को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु भेजा जाएगा।

विजेताओं को मिला सम्मान

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने कहा कि शिक्षा की दशा और दिशा में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है और विद्यालयों में बेहतर शिक्षा दी जा रही है।ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि बालिकाएं पढ़ें और आगे बढ़ें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब रुकना नहीं है, मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।

कार्यक्रम मे यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव, राकेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, यूनिसेफ के एजुकेशन ऑफिसर रवि राज दयाल, एसआरजी अमित पाठक, प्रशांत त्रिवेदी, जिला एवं ब्लॉक नोडल शिक्षक, यूनिसेफ टीम सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी वैभव जैसवार ने किया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *