पीलीभीत में तालाब किनारे मृत तेंदुआ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम जाँच में जुटी।

Share Also

 

पीलीभीत : पीलीभीत में जंगल से सटे क्षेत्र में मृत तेंदुआ मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौक़े पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को रिसक़्यू कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। तेंदुए के गले पर घाव के निशान मिले है। मृत मिले तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत का कारण स्पस्ट होगा।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मंगलवार सुबह बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा खास में तालाब किनारे एक तेंदुआ पड़ा मिला। वहाँ से निकले ग्रामीणों ने जब तेंदुए तालाब के किनारे पड़ा हुआ देखा तो सूचना पर अन्य ग्रामीण उस स्थान पर पहुंच गए।बताया जा रहा है कि तेंदुआ के गर्दन व पैर पर गंभीर घाव दिखाई दे रहे थे। मामले की जानकारी वन विभाग को गई।तेंदुए के पड़े होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान टीम ने पता चला कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी संघर्ष या चोट की वजह से घायल हुआ होगा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। तेंदुए के गले पर जख्म के निशान पुराने थे, जख्म में कीड़े पड़ने की भी सम्भावना जताई जा रही है।इधर वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पशु चिकित्सक द्वारा सभी पहलुओं को लेकर जाँच की जा रही। तेंदुए का पोस्टमार्टम कहाँ होगा इसके लिए वन विभाग मंथन में लगा हुआ है। फिलहाल मृत मिले तेंदुए के लेकर वन विभाग में हड़कंप मच चुका है क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी गई है।सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि आबादी के पास पहुंचे घायल तेंदुए की मौत हुई है. पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का का कारण स्पष्ट होगा.


Share Also

One thought on “पीलीभीत में तालाब किनारे मृत तेंदुआ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम जाँच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *