पीलीभीत में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा कार्यालय में रखा सामान निकाला गया वाहर।नगर पालिका ने लिया कब्ज़ा।

Share Also

पीलीभीत। नगर पालिका द्वारा शहर के नकटादाना चौराहे पर स्थित अपनी ईमारत पर बने समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराया गया।  कार्यालय में रखे सभी सामान को बाहर निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नगर पालिका भंडारण गोदाम में भेजा गया। मौके पर स्वयं नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर  सीओ सदर भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में संपन्न हुई।

नगर पालिका की भूमि पर वर्षों से था सपा कार्यालय

नकटादाना चौराहे पर स्थित ईमारत नगर पालिका की संपत्ति है। कई वर्ष पहले इस भूमि लीज पर सपा कार्यालय स्थापित किया गया था।लीज समय अवधि पूरी होने के बाद समय-समय पर नगर पालिका के अधिकारियों ने इस ईमारत को वापस खाली कराने की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक गतिविधियों और विवादों के चलते यह कार्रवाई पूरी तरह संभव नहीं हो पाई थी। दो अवसरों पर नगर पालिका ने कार्यालय को खाली करा कर अपने स्तर पर ताला भी लगाया, लेकिन अंदर पड़े सपा के सामान के कारण कब्ज़ा तकनीकी रूप से पूर्ण नहीं हो सका।

पुलिस बल के साथ पहुँचे अधिकारी, शुरू हुई कार्रवाई

शनिवार की सुबह नकटादाना चौराहे पर माहौल उस समय अचानक बदल गया, जब कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर,  और नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी भी वहाँ पहुँचे। अधिकारियों ने सपा कार्यालय का ताला खुलवाकर अंदर मौजूद सभी सामान की सूची बनाई। इसके बाद कुर्सियाँ, बैनर, पोस्टर, रैक, टेबल, दस्तावेज़ तथा अन्य सामग्री को एक-एक कर बाहर निकाला गया। नगर पालिका की टीम ने इन सभी वस्तुओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर सुरक्षित रूप से पालिका के भंडारण गोदाम में भेजा।

नगर पालिका ने जड़ा ताला, ईमारत पर  लिया पूर्ण कब्ज़ा

सारा सामान हटाए जाने के बाद नगर पालिका ने कार्यालय के दरवाजे पर अपना ताला जड़ दिया। ताला लगाए जाने के साथ ही नगर पालिका ने इस भूमि पर पुनः अपना पूर्ण कब्ज़ा लेने की घोषणा कर दी। कार्यालय से निकल गया सपा का सामान नगर पालिका की निगरानी में रखा गया है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *