पीलीभीत मे हर गर्भवती तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सलाह…जनपद के हर ब्लॉक में शुरू हुए कॉल सेंटर, नियमित फॉलोअप और पोषण संबंधी जानकारी की सुविधा

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।जनपद में सरकारी संस्थानों में प्रसव को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसूता महिला को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। अब जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर कॉल सेंटर की स्थापना कर दी गई है, जिसके माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव उपरांत देखभाल, खान-पान, दवाइयों के सेवन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आलोक कुमार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य इकाइयों द्वारा नामित स्टाफ कॉल सेंटर के माध्यम से पंजीकृत गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को नियमित कॉल और टेक्स्ट मैसेज भेजेगा।

 नियमित फॉलोअप की व्यवस्था

  • गर्भावस्था के 7वें और 8वें माह में प्रत्येक 15 दिन पर एक बार कॉल कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और फॉलोअप लिया जाएगा।
  • 9वें माह में प्रत्येक सप्ताह एक बार संपर्क किया जाएगा।
  • प्रसव उपरांत भी महिलाओं को आवश्यक परामर्श और देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी।

यदि कोई गर्भवती या प्रसूता महिला स्वयं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेना चाहती है तो वह या उनके परिजन संबंधित ब्लॉक के कॉल सेंटर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 विशेष चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कॉल सेंटर नंबर पर किसी भी प्रकार की अभद्रता या अमानवीय व्यवहार किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉकवार कॉल सेंटर नंबर

क्रमांक ब्लॉक का नाम कॉल सेंटर नंबर
1 अमरिया 8679289793
2 बरखेड़ा 8679370590
3 बिलसंडा 8679571123
4 बीसलपुर 8679430366
5 मरौरी 9286797460
6 ललौरीखेड़ा 8679448034
7 पूरनपुर 9634108165

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जनपद में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और अधिक से अधिक प्रसव सरकारी संस्थानों में सुनिश्चित हो सकेंगे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *