पीलीभीत में मनरेगा कार्य कर लौट रहे मजदूर पर वन्यजीव का हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज किया रेफर।

Share Also

 

पीलीभीत। पूरनपुर सामाजिक वानिकी क्षेत्र के ग्राम गजरौला खास में  उस समय हड़कंप मच गया, जब मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा कार्य कर घर लौट रहे मजदूर पर अचानक एक अज्ञात वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर राजा राम पुत्र प्यारे लाल बुरी तरह लहूलुहान हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजा राम मनरेगा के निर्धारित कार्य से वापस गाँव की ओर लौट रहे थे, तभी झाड़ियों के पीछे से आए किसी वन्यजीव ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में उनके हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आ गए।घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को तत्काल स्वजनों की मदद से सीएचसी पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन झाड़ियों और खेतों के बीच तलाशने के बाद भी किसी वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिल सके। इससे हमलावर वन्यजीव की सही पहचान नहीं हो पाई है।ग्रामवासियों में हमले को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *