पीलीभीत मेडिकल कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. अरुण  ने किया महिला व पुरुष वार्ड का निरीक्षण, मरीजों से जानी अस्पताल की व्यवस्थाएँ।

Share Also

पीलीभीत। स्वसाशी मेडिकल कॉलेज पीलीभीत के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने गुरूवार सुबह प्रातः 9 बजे के बाद महिला अस्पताल और पुरुष वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और विभागों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष रूप से आकलन करना था। दिन प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में  स्वास्थ्य सम्बन्धी बढ़ती सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भारी संख्या में दूरदराज से मरीज यहाँ पहुँच रहे है।

विभागों की व्यवस्थाओं को परखा

मेडिकल कॉलेज के महिला और पुरुष वार्ड के निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की प्रक्रिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का जायज़ा लिया।

मरीजों से सीधे फीडबैक लेने की पहल

डॉ. अरुण सिंह ने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर यह जानकारी प्राप्त की कि उन्हें दवाइयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं, और डॉक्टर समय से आकर इलाज कर रहे हैं या नहीं। इस दौरान मरीजों ने बताया कि अस्पताल में दवाइयां समय पर उपलब्ध हो रही हैं और डॉक्टर नियमित रूप से समय पर वार्डों में पहुंचकर उपचार कर रहे हैं। मरीजों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

ABG एनालाइजर मशीन का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने आर्टीरियल ब्लड गैस  एनालाइजर मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। यह मशीन बच्चों की विशेष श्रेणी की ब्लड जांच करती है, जो गंभीर स्थितियों में अत्यंत जरूरी होती है।

मुफ्त जांच से मरीजों को बड़ी राहत

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ABG एनालाइजर से होने वाली यह जांच प्राइवेट लैब में 1500 रुपये से अधिक की लागत में होती है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में यह जांच पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।इस सुविधा से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को खासा लाभ मिल रहा है और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।डॉ. अरुण सिंह का यह निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मरीजों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने अस्पताल प्रशासन को भी प्रोत्साहित किया है।

आर्टीरियल ब्लड गैस एनालाइज़र क्या है?

आर्टीरियल ब्लड गैस एनालाइज़र एक उन्नत मेडिकल उपकरण है जो धमनी रक्त के नमूने की जांच करके शरीर में उपलब्ध ऑक्सीजन , कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य महत्वपूर्ण पैरामीटर बताता है। यह मशीन मरीज की श्वसन और मेटाबॉलिक स्थिति का त्वरित मूल्यांकन करने में मदद करती है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *