आपातकालीन मे पहुंची प्राचार्या… ड्रेस मे नहीं मिले कर्मचारी, लगाई फटकार,मरीजों को एक्सरे, सिटी स्कैन की 24 घंटे की सुविधा के निर्देश।

Share Also

रिंटू वर्मा…

 

 

 

 

पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने आपातकालीन वार्ड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 9:30 बजे अचानक पहुंची प्राचार्या ने मरीजों की भर्ती, उपचार और साफ-सफाई की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी बिना निर्धारित ड्रेस के ड्यूटी पर मिले, जिस पर प्राचार्या ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और सख्त चेतावनी दी कि सभी कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

गंभीर बुजुर्ग मरीज का जाना हाल

आपातकालीन वार्ड के बेड संख्या छह पर भर्ती गंभीर बुजुर्ग मरीज प्यारेलाल निवासी घूँघरी, अमरिया का हालचाल जानने के बाद प्राचार्या ने न्यूरोसर्जन डॉ. कोहली से उनका परीक्षण कराया। उन्होंने मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी ली और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जांच सेवाएं 24 घंटे रखने के निर्देश

निरीक्षण के बाद प्राचार्या ने अल्ट्रासाउंड कक्ष, विभिन्न वार्डों और दवाई काउंटर का भी जायजा लिया। उन्होंने एक्सरे और सीटी स्कैन सेवाओं को 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी मरीज को जांच के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

अतिरिक्त पर्चा काउंटर खोलने का आदेश

प्राचार्या ने पर्चा काउंटर की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि मरीजों को पर्चा बनवाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त पर्चा काउंटर शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

औचक निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हलचल मची रही और कर्मचारियों में अनुशासन व व्यवस्था को लेकर सतर्कता देखी गई।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *