पीलीभीत मेडिकल कॉलेज औचक निरीक्षण…लापरवाही पर भड़की प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा, चेतावनी! ड्यूटी नहीं करना तो घर बैठे…

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत मे प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कर्मचारियों और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।कॉलेज परिसर का लगभग एक घंटा निरीक्षण चला इस दौरान कर्मचारियो मे हड़कंप मचा रहा।

इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्राचार्य ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई, ड्यूटी चार्ट और स्टाफ की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी और डॉक्टर समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान डॉ. संगीता अनेजा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें।

देर से आने पर वेतन कटौती के निर्देश, चेतावनी!ड्यूटी नहीं करना तो घर बैठे…

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी और स्टाफ समय से ड्यूटी पर नहीं आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समय से ड्यूटी करना संभव नहीं है तो घर बैठें, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। देरी से आने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता

प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *