पीलीभीत मे महिला सफाई कर्मी से चैन लूट का खुलासा, बाल अपचारी हिरासत में

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने महिला सफाई कर्मी के साथ हुई चैन छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से पीली धातु की चैन का टुकड़ा भी बरामद किया है।

एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सुनगढ़ी पुलिस टीम ने 21 फरवरी 2026 को दर्ज मु0अ0सं0 76/2026 धारा 304 (2) BNS बनाम अज्ञात की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

ड्यूटी के दौरान हुई थी चैन छिनैती

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:20 बजे वार्ड नंबर 9 में कार्यरत सफाई कर्मी मंजू पत्नी स्व. छोटे लाल निवासी मोहल्ला मोहम्मद फारुख, थाना कोतवाली पीलीभीत अपनी ड्यूटी कर रही थीं। वह शिव मंदिर वल्लभनगर रोड से झाड़ू लगाते हुए मौर्य मार्केट के पास मठिया वाली गली में पहुंचीं, तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली। इस दौरान चैन का कुछ हिस्सा उनके हाथ में रह गया, जबकि आरोपी बाकी चैन लेकर मौके से फरार हो गया।

बाल अपचारी को हिरासत में लेकर की जा रही कार्रवाई

पुलिस ने जांच के दौरान घटना में शामिल बाल अपचारी को चिन्हित कर 23 फरवरी 2026 को हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से पीली धातु की चैन का टुकड़ा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Share Also

One thought on “पीलीभीत मे महिला सफाई कर्मी से चैन लूट का खुलासा, बाल अपचारी हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *