पीलीभीत जनपद के कंपोजिट स्कूल चाट फिरोजपुर में तिथि भोज का भव्य आयोजन..बीएसए रोशनी सिंह ने बच्चों से संवाद कर परखा शैक्षिक स्तर।

Share Also

 

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल चाट फिरोजपुर में गुरुवार को मिड डे मील योजना के अंतर्गत तिथि भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्कूल प्रशासन की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। तिथि भोज में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

विद्यालय पहुंचने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके शैक्षिक ज्ञान का आकलन किया। विद्यालय का साफ-सुथरा एवं अनुशासित वातावरण देखकर उन्होंने विद्यालय स्टाफ की सराहना की। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिए कि पठन-पाठन को रोचक एवं प्रभावी बनाकर बच्चों की रुचि विद्यालय की ओर और अधिक बढ़ाई जाए।

तिथि भोज के अवसर पर बच्चों के लिए पूड़ी, सब्जी, खीर, रायता एवं चावल का पौष्टिक भोजन तैयार कराया गया। शासन के निर्देशानुसार मिड डे मील योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों की विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना है। इसी क्रम में कंपोजिट स्कूल चाट फिरोजपुर में कार्यक्रम को उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न कराया गया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधान अध्यापिका नीराजना शर्मा, विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी बताया।


Share Also

One thought on “पीलीभीत जनपद के कंपोजिट स्कूल चाट फिरोजपुर में तिथि भोज का भव्य आयोजन..बीएसए रोशनी सिंह ने बच्चों से संवाद कर परखा शैक्षिक स्तर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *