पीलीभीत में रसोइयों की पाक कला का जलवा, निर्मला देवी बनीं जनपद की नंबर-वन कुक

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, के समीप जनपदीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई कुल 27 रसोइयों ने अपने उत्कृष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष  डॉ आस्था अग्रवाल रहीं। उन्होंने रसोइयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सीधे प्रभावित करती है।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक समिति द्वारा किया गया, जिसमें रोशनी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर तथा निर्मल होटल के चीफ शेफ शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की गुणवत्ता, स्वाद, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया।

 प्रतियोगिता के विजेता

  • प्रथम स्थान – निर्मला देवी, कम्पोजिट विद्यालय बरहा, ललौरीखेड़ा
    (व्यंजन – रोटी और सब्जी)
  • द्वितीय स्थान – मुस्कान, उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमपुर नौगजा, पूरनपुर
    (व्यंजन – खीर)
  • तृतीय स्थान – रूपाली, प्राथमिक विद्यालय सिमरिया गौसू, अमरिया
    (व्यंजन – खीर)

प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रथम विजेता को ₹3500, द्वितीय विजेता को ₹2500 तथा तृतीय विजेता को ₹1500 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रतिभागी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार और यात्रा भत्ता के रूप में ₹650 की धनराशि सीधे उनके निजी खातों में भेजी जाएगी।

इस आयोजन से रसोइयों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइयों को प्रोत्साहित करना तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को और बेहतर बनाना है, जिससे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सके।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *