रिंटू वर्मा…
पीलीभीत। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिले ने लगातार पांचवीं बार शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
160 सीटों के सापेक्ष 157 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग की तीन सीटें रिक्त रह गईं।
कंपोजिट स्कूल बरहा के 15 छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
कंपोजिट स्कूल बरहा से कुल 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में खुशबू, अरविंद, हिना, नीरज वर्मा, दिवाकर पाल, संदीप कुमार, प्रतिज्ञा, करण लाल, नीलम, राजन पाल, विपिन, यशपाल, शिवानी, साक्षी और खुशी शामिल हैं।
जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से 9 छात्र-छात्राएं चयनित
जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा के नौ छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें दीपक कुमार, प्रियंका कुमारी, अखिलेश कुमार, राहुल कुमार, आशीष कुमार, निशा देवी, प्रतिज्ञा, कमल और शैलेंद्र शामिल हैं।
प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष विद्यालय से पांच छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था, जबकि इस वर्ष नौ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
बच्चों क़ो मिलेगी छात्रवृत्ति
चयनित प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रति माह 1,000 रुपये की दर से वर्ष में 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।
अधिकारियों ने दी बधाई
बीएसए रोशनी सिंह और जिला समन्वयक राकेश पटेल ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बताया कि जिले को लगातार पांचवीं बार यह उपलब्धि मिली है, जो शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों के लिए गर्व का विषय है।

