पीलीभीत में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 बीएलओ हुए सम्मानित।

Share Also

 

पीलीभीत। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले आठ बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) को जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गाँधी सभागार में सम्मानित किया।  कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैँ।

सम्मानित होने वाले बीएलओ

विधानसभा 127 पीलीभीत

राहुल राठी
यशपाल

विधानसभा 128 बरखेड़ा

सचिन कुमार कठेरिया
नरेश चंद्र

विधानसभा 129 पूरनपुर

अमानत रसूल
रामसनेही

विधानसभा 130 बीसलपुर

मीनू गोस्वामी
सूरजपाल

इन सभी बीएलओ ने समयबद्ध तरीके से अपने-अपने केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिले में पुनरीक्षण कार्य की स्थिति

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदीने बताया कि पीलीभीत जनपद में अभी तक 56% विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है।
इस विशाल अभियान को पूरा करने के लिए 957 मतदान केंद्रों पर 1522 बूथ लेवल ऑफिसर तैनात किए गए हैं।इसके साथ ही 52 अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य की निगरानी एवं दायित्व पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शेष कार्य जल्द पूर्ण करने का आह्वान किया और मतदाता सूची के अद्यतन को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *