पीलीभीत मे ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित…जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Share Also

 

पीलीभीत।पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आदेशानुसार विकास खण्ड पूरनपुर में ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह प्रतिनिधि की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे द्वारा समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।

बाल कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया गया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए, ली गई शपथ

बैठक में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को बाल विवाह न कराने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम

योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भी बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, गुरु नानक इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट जय श्री सिंह, सोशल वर्कर कर्म राव, केस वर्कर धीरज मोर्य एवं रुबीना उपस्थित रहीं।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *