डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का सख्त निर्देश… फीस के अभाव में किसी छात्र को बोर्ड परीक्षा से न रोका जाए, अन्यथा होंगी कार्यवाई

Share Also

रिंटू वर्मा…

 

 

 

 

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने समस्त प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी छात्र-छात्रा को फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित न किया जाए। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित प्रधानाचार्य या केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना स्कूल की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक की पूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी परिस्थिति में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेंट अलयसिस कॉलेज के छात्रों ने की थी शिकायत

बताया गया कि शहर के सेंट अलयसिस कॉलेज के कुछ छात्र एडमिट कार्ड न मिलने से परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। छात्रों का आरोप था कि स्कूल प्रशासन द्वारा प्रवेश पत्र देने से पहले 5 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस संबंध में छात्रों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी।

डीएम के आदेश से छात्रों को मिली राहत

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एडमिट कार्ड न मिलने की समस्या से जूझ रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाएगा और शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *