डायट बीसलपुर में जिला स्तरीय कृषि एवं पर्यावरण प्रदर्शनी हुई संपन्न,मॉडल प्रतियोगिता में शिक्षकों और छात्रों ने दिखाया नवाचार।

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बीसलपुर, पीलीभीत में जिला स्तरीय कृषि एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एआरपी, शिक्षक एवं छात्र स्तर की मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित एआरपी, शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बरहा के शिक्षक संतोष कुमार खरे द्वारा प्रस्तुत पेस्टीसाइड्स स्प्रे रोबोट मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं शिक्षिका ममता गंगवार के स्नेक सेफ्टी अलार्म मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। कक्षा 6 के छात्र रितिक ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त कक्षा 8 के छात्र यशपाल एवं दिवाकर को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी के दौरान बरेली कॉलेज के प्रोफेसर, सहायक कृषि अधिकारी, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर तथा डायट प्राचार्य दरवेश जी ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और नवाचार, उपयोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उनका मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सेमिनार में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *