पीलीभीत। जनपद के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही मंत्री का काफिला रवाना हुआ, वैसे ही भोजन वितरण को लेकर अव्यवस्था फैल गई। हालात ऐसे बन गए कि भोजन पाने की होड़ में लोग स्टेज पर चढ़ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
गांधी स्टेडियम में दौड़ के दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा गिरे, वीडियो वायरल
सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान गांधी स्टेडियम में एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी, जिसमें सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

