पीलीभीत। पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुलपुरम मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के बाथरूम में पति-पत्नी के शव मिले। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत गैस रिसाव के कारण प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है।जाँच के उपरांत विधिक कार्यवाई की जाएगी। इधर पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से पूरे मोहल्ले में दहशत फ़ैल गई है। फिलहाल क्षेत्र की पुलिस मामले की हर पहलू की जाँच कर रही है।

