पीलीभीत। लॉर्ड कृष्णा स्कूल की एक वैन शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। कुछ बच्चों को सीएचसी माधोटांडा लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसा माधोटांडा जंगल क्षेत्र के पास हुआ बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची क्षेत्र की पुलिस। अस्पताल में चल बच्चों का इलाज।


