आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट 2026…पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़कर 16 मार्च तक बढ़ी।

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत । गणित एवं विज्ञान विषय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स एंड साइंस -2026 के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 16 मार्च 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, लखनऊ मोनिका रानी द्वारा इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्व में इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 16 मार्च 2026 कर दिया गया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह परीक्षा द इंडियन मैथेमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन (IMSA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.imsaindia.org पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

महानिदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके।

यह परीक्षा गणित एवं विज्ञान विषय में छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों से भी इस संबंध में छात्रों को जागरूक करने और भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा की है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *