(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जनपद के एक एस डी एम को एसआईआर को लेकर नोटिस जारी हुआ है उन्हें भी बूथ पर जाकर अन्य मतदाताओं की भांति मिले नोटिस का पालन करना पड़ेगा। दरअसल विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नो-मैपिंग पाए जाने पर एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर दिया है। अब एसडीएम पूरनपुर को भी बूथ पर जाकर अन्य मतदाताओं की भांति सुनवाई प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।
पीलीभीत जनपद मे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नो-मैपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है ह। जनपद मे 67 हजार से अधिक नो-मैपिंग मतदाताओं और करीब 2.40 लाख त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सुधार के लिए मतदाताओं से 12 दस्तावेजों में से एक प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक नौ हजार से ज्यादा मामलों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
पीलीभीत शहर के रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय बूथ पर एसडीएम पूरनपुर का नाम नो-मैपिंग में दर्ज मिला। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एस डी एम को नोटिस जारी कर दिया है। अब एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह को भी आम मतदाता की तरह मिले नोटिस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

