खुशखबरी…अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, होली से पहले मुख्यमंत्री का तोहफा 

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई अभूतपूर्व वृद्धि का पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया है। समिति ने इस निर्णय को शिक्षा परिवार के सम्मान और समर्पण का आदर करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से अनुदेशक साथियों का मानदेय ₹9000 से बढ़ाकर ₹17,000 कर दिया जाएगा, जबकि शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया जाएगा। यह वृद्धि प्रदेश के हजारों शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

आर्थिक मजबूती के साथ बढ़ेगा शिक्षकों का उत्साह

समिति के अनुसार इस निर्णय से अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे वे और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकेंगे। यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगा।

समिति पदाधिकारियों ने जताया आभार

पूर्व माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल एवं प्रांतीय संगठन मंत्री प्रखर मिश्र ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों की भावनाओं को समझते हुए यह सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने वाला है और शिक्षा परिवार में नई ऊर्जा का संचार करेगा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *