नव वर्ष से पीलीभीत जंक्शन से सभी तरफ आने,जाने वाली  रेलगाड़ियों के समय में हुआ बदलाव, नई समय-सारिणी जारी

Share Also

 

पीलीभीत। नव वर्ष एक जनवरी 2026 से पीलीभीत जंक्शन से सभी दिशाओं की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। रेल विभाग द्वारा नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

नई समय-सारिणी के अनुसार पीलीभीत से मैलानी जाने वाली सवारी गाड़ी, जो पहले सुबह 6:55 बजे प्रस्थान करती थी, अब 7:15 बजे जंक्शन से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली–टनकपुर का टनकपुर से प्रस्थान समय पहले 16:10 बजे था, जिसे बदलकर अब 16:00 बजे कर दिया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 55323 पीलीभीत–टनकपुर, जो पहले 12:35 बजे पीलीभीत जंक्शन से चलती थी, अब 13:20 बजे प्रस्थान करेगी। रेल विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *