पीलीभीत जनपद के एक सरोवर में कछुओं की मौत का वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग में मचा हड़कंप

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। जनपद के एक सरोवर में कई कछुओं के मरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल फुटेज का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिलसंडा कस्बे का बताया जा रहा है वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पीलीभीत जनपद के बिलसंडा कस्बे का है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कई कछुए पानी की सतह पर ऊपर आ गए हैं। साथ ही सरोवर में काफी गंदगी भी नजर आ रही है।

वीडियो में व्यक्ति ने जताई कछुओं के मरने की आशंका

वायरल वीडियो में रिकॉर्डिंग करने वाला व्यक्ति कछुओं के मरे होने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है। इससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है और लोग सरोवर की स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

वन विभाग ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।सरोवर पहुँची वन विभाग की टीम को कुछ कछुए मिले है। मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है की कितने कछुए मरे है और मौत का क्या कारण हो सकता है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *