गणतंत्र दिवस पर पीलीभीत पुलिस लाइन में देशभक्ति का भव्य आयोजन

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पीलीभीत पुलिस लाइन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस जवानों की सलामी ली और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान, राष्ट्रसेवा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों की अनुशासित परेड आकर्षण का केंद्र रही। परेड की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने मंत्री सहित मौजूद अधिकारियों को भी प्रभावित किया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित फायरिंग प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और सुरक्षा बलों की तत्परता का जीवंत परिचय कराया।

समारोह में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति हुई। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि मंत्री, अधिकारी और उपस्थित नागरिक भावविभोर हो उठे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

गणतंत्र दिवस का यह आयोजन अनुशासन, एकता और देशभक्ति का सशक्त संदेश देता नजर आया, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति के मन में गर्व और उत्साह का संचार किया।


 


Share Also

One thought on “गणतंत्र दिवस पर पीलीभीत पुलिस लाइन में देशभक्ति का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *