बकरी चरा रहे ग्रामीण पर वन्यजीव का हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर…घुंघचाई क्षेत्र में दहशत, वन विभाग ने शुरू की जाँच

Share Also

 

पीलीभीत। जनपद के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया में हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बकरी चरा रहे एक ग्रामीण पर वन्यजीव ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए प्रेमराज को पहले सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही घायल का उपचार शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमराज दोपहर के समय अपने गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के साथ बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले वन्यजीव ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह वन्यजीव को भगाया और घायल प्रेमराज को बचाया और उन्हें सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की माने तो यह हमला बाघ का है वही कुछ लोगो का कहना है तेंदुए का हमला है वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वन्यजीव की तलाश जारी है, वहींवन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वन्यजीव के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हमला करने वाले वन्यजीव को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *