नेपाल बॉर्डर के थारू गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा,पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों की टीम हुई रवाना…नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित

Share Also

रिंटू वर्मा )

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत के एमबीबीएस बैच–2024 के छात्र–छात्राएं  “गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0” के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा कार्यों के लिए रवाना हुए। इस अभियान के तहत महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम 6 एवं 7 फरवरी को नेपाल बॉर्डर से सटे जनपद के थारू जनजाति बहुल गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी, जहां ग्रामीणों को प्राथमिक जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा दल

इस चिकित्सा दल का नेतृत्व डॉ. अर्चना सिंह कर रही हैं। टीम में डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. प्राची चौहान, डॉ. शोभित सिंह, डॉ. पीयूष पचौरी, डॉ. कुलवंत सिंह के साथ एमबीबीएस छात्र प्रशांत वार्ष्णेय, दीपक पटेल, किरण सोनकर, अनमता अनीस, प्रखर पटेल एवं अन्य छात्र–छात्राएं शामिल हैं, जो जनजातीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

एनएमओ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम नेशनल मेडिकॉज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के तत्वावधान में सम्पन्न हो रहा है। इसका समन्वय एनएमओ मेरठ प्रांत, अवध प्रांत एवं ब्रज प्रांत के संगठन मंत्रियों डॉ. अलका (स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर), डॉ. कपिल (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ) तथा डॉ. निधीश जी (जी.आई.एम.एस., नोएडा) द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्या व उप-प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह ने सेवा यात्रा दल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि यह अभियान दूरस्थ जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *