(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीलीभीत के टाह पोटा स्थित जूनियर हाई स्कूल के मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने 50 मीटर बालक व बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता को लेकर पीएम श्री स्कूलों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दौड़ प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी
50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुर्कपुर बड़वार के अरशलान ने प्रथम, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बिलसंडा नंबर-1 के विमल ने द्वितीय तथा पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालिका वर्ग में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर नंबर-1 की आरोही प्रथम, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर-2 की सलोनी द्वितीय और पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बिलसंडा की नीलम तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल कैच के अनुज प्रथम, कटकवारा के सूरज द्वितीय और खासपुर के विवेक तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के अंकित प्रथम, पीएम श्री स्कूल गिद्धौर के हिमांशु द्वितीय तथा पीएम श्री कटकवारा के दीपू तृतीय स्थान पर रहे।
फील्ड इवेंट्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गोला फेंक प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खासपुर के विवेक प्रथम, पीएम श्री कंपोजिट स्कूल गौनेरीवदी के ताबीश नूर द्वितीय तथा पीएम श्री कंपोजिट स्कूल गिद्धौर के पवन तृतीय रहे।
चक्का फेंक में गौनेरीवदी के ताबीश नूर ने प्रथम, कटकवारा के प्रशांत ने द्वितीय और खासपुर के विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के अवधेश प्रथम, गौनेरी के ताबीश नूर द्वितीय और कटकवारा के पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी व रिले रेस में टीम स्पर्धाएं रोमांचक
कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल गिद्धौर की टीम प्रथम और पीएम श्री कंपोजिट स्कूल गोरखपुर बड़वार की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
4×100 मीटर रिले रेस में पीएम श्री कटकवारा की टीम ने प्रथम तथा पीएम श्री कैच की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में दिव्या रहीं अव्वल
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल कैच की दिव्या प्रथम, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा की सलोनी द्वितीय और गौनेरीवदी की लक्ष्मी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी दिव्या ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और कटकवारा की ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा एवं बीएसए रोशनी सिंह ने मेडल पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खेलों से बच्चों में एकजुटता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है।
बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं पूरी हो चुकी हैं, अब बच्चों को निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने और होमवर्क की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
ये रहे निर्णायक और उपस्थित अधिकारी
निर्णायक समिति में खेल अनुदेशक आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, प्रखर मिश्रा, नवनीत गंगवार, तारिक खान, भूपेंद्र पाल सिंह, हफीज अहमद, अजय कुमार सहित कई शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, विभा मिश्रा, योगेंद्र शर्मा, रामगोपाल वर्मा, संजीव मिश्रा, रामदास, के.के. सागर सहित पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

